Sunday, June 23, 2019

Maundeshwari

मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज रविवार की शाम होगा।...

 मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज रविवार की शाम होगा। इसमें बाहर से आए नामचीन कलाकार व स्थानीय कलाकार मंच को साझा करेंगे। महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रशासनिक महकमा लगा हुआ है। मंच बनकर तैयार है अब सिर्फ कलाकारों का इंतजार है।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए गुरुवार की शाम डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी व धार्मिक न्यास समिति के सचिव अशोक सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने मुंडेश्वरी पर्यटक भवन में बैठक की। महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति आवासन समिति एवं सुरक्षा समिति की व्यवस्था के संबंध में समिति से जुड़े लोगों को अपने अपने कर्तव्य का पालन करने की बात कही गई। बैठक में माता मुंडेश्वरी धाम का दिव्य सजावट व मंच की तैयारी समुचित प्रकाश पेयजल की व्यवस्था आदि बिदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही दी गई जिम्मेदारी पर सतर्क रहने की भी बात कही गई। मंच पर प्रकाश की व्यवस्था काफी अच्छी है इसके लिए आकर्षक लाइटों को लगाया गया है। दो जून की शाम छह बजे जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार निराला महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। गायिका मैथिली ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगी। तीन जून को पूर्णिमा श्रेष्ठा एवं हास्य कलाकार रविद्र जॉनी की प्रस्तुति होगी। बता दें कि महोत्सव के अवसर पर मुंडेश्वरी धाम जाने वाली सीढ़ी मार्ग, मंदिर परिसर व मंदिर को भी आकर्षक पुष्प से सजाया जाएगा। विधि व्यवस्था बेहतर रहे इसके लिए 150 से अधिक पुलिस जवानों को व पदाधिकारियों के अलावा समिति की तरफ से कई लोग भी तैनात रहेंगे। इस मौके पर सासाराम सांसद छेदी पासवान, बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सभापति बिहार विधान परिषद अवधेश नारायण सिंह, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, विधायक रामगढ़ अशोक कुमार सिंह, विधायक मोहनियां निरंजन राम, विधायक भभुआ रिकी रानी पांडेय, मंत्री सह विधायक चैनपुर बृजकिशोर बिद, अध्यक्ष जिला परिषद कैमूर विशंभर नाथ सिंह उर्फ वकील यादव के अलावा अन्य लोग शिरकत करेंगे।


Maamundeshwari.org


Wednesday, June 5, 2019

एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, सोलन, हिमाचल प्रदेश।🚩

🚩एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, सोलन, हिमाचल प्रदेश।🚩

🚩39 साल में बना यह अद्भुत शिव मंदिर, यहां पत्थर को थपथपाने पर आती है डमरू जैसी ध्वनि 🚩🕉️⛺🔔 .🚩
.
🚩कला का बेजोड़ नमूना है हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित जटोली शिव मंदिर। इसे एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है। मंदिर की ऊंचाई 111 फुट है । मंदिर दक्षिण-द्रविड़ शैली से बना है। मंदिर को बनने में ही करीब 39 साल का समय लगा। जटोली मंदिर के पीछे मान्यता है कि पौराणिक समय में भगवान शिव यहां आए और कुछ समय यहां रहे थे। बाद में एक सिद्ध बाबा स्वामी कृष्णानंद परमहंस ने यहां आकर तपस्या की। उनके मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश पर ही जटोली शिव मंदिर का निर्माण  हुआ। .
.
मंदिर में कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। -मंदिर की ऊंचाई 111 फुट है और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार यह मंदिर एशिया के सबसे ऊंचे मंदिरों में शामिल है।🚩
      🚩🙏  जय शिवशक्ति, जय श्री गणेश🚩🙏




Maundeshwari

मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज रविवार की शाम होगा।...  मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित...