Showing posts with label रोचक तथ्य. Show all posts
Showing posts with label रोचक तथ्य. Show all posts

Monday, May 13, 2019

कर्म_ही_दौलत_से_बड़े_हैं। Pravachan

-- #कर्म_ही_दौलत_से_बड़े_हैं ------
Edited by-आदर्श पांडेय शिवम्

एक बार कर्म और दौलत में बहस हो गई।

दौलत कहती है- मैं बड़ी हूं और किसी को भी‌ कुछ भी बना सकती हूं।

कर्म कहता है- मेरे बिना दौलत किसी भी काम की नहीं है।

दौलत कहती है- चलो! देखते हैं कि कौन बड़ा है।

कर्म भी मान गया और दोनों चल पड़े।

जंगल में एक बहुत ही गरीब आदमी लकड़ी काट रहा था।
दौलत उसके पास गई और एक थैली सोने की मोहरों की उस गरीब आदमी को दी और चली गई।

वो गरीब आदमी बहुत ही खुश हुआ और अपने‌ घर को‌ चल पड़ा।
घर पहुंचा तो घर के गेट का दरवाजा बंद था।
उसने वो थैली दीवार पर रखी और दरवाजा खोलने लगा।
दरवाजा खुलते ही वो अन्दर चला गया और‌ मोहरों की थैली दीवार पर ही भूल गया।

वो मोहरें पड़ोसी ने उठा लीं।

अगले दिन फिर वो गरीब आदमी लकड़ी काटने चला‌ गया।
दौलत फिर उसके पास गई और उसको एक हीरा दिया और चली गई।
उसने हीरा जेब में डाला और चल पड़ा।
रास्ते में उसको बहुत प्यास लगी।
वो एक झरने के किनारे बैठकर पानी पीने लगा,
तो हीरा जेब से निकल कर झरने मे गिर गया और एक मछली के पेट में चला गया।
वो आदमी उदास होकर घर चला गया।

अगले दिन फिर वो लकड़ी काटने चला गया।

अब कर्म ने दौलत से कहा- तुमने दो बार कोशिश की है और अब मैं कोशिश करता हूं।
देखना! कैसे इसके नसीब खुलते हैं।

कर्म ने उस गरीब आदमी को दो पैसे दिए और चला गया।

वो गरीब आदमी बहुत ही खुश हुआ और अपने घर को चल पड़ा।
रास्ते में वो सोचता है कि दाल से तो रोटी रोज‌ ही खाते हैं,
आज मछली से खाते हैं।
उसने बाजार से एक मछली खरीदी और घर जाकर जब मछली काटी तो उसमें से वही हीरा‌ निकला।
हीरा देखकर वो बहुत ही खुश हुआ और चिल्लाने लगा- मिल गया! मिल गया।

उधर उसके पड़ोसी ने सुना और सोचा कि इसे पता चल गया है कि वो मोहरों की थैली मेरे पास‌ है।
उसने फटाफट वो थैली उस आदमी के घर फैंक‌ दी।

अब उस गरीब आदमी को वो थैली भी मिल गई।
वो बहुत ही खुश हुआ और परमात्मा का शुक्र किया।

कर्म जीत गया और दौलत हार गई।

सो हमें भी हमेशा अच्छे कर्म ही करने चाहिए.......
🙏जय🙏श्री राम जय🙏जरंग बल🙏


Sunday, May 12, 2019

गो माता से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

             गो माता से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी । 
✍️Edited by- पंडित आदर्श पांडेय शिवम्
📞 Contect- 7564051716

🙏जय श्री कृष्ण 🙏

1. गौ माता जिस जगह खड़ी रहकर आनंदपूर्वक चैन की सांस लेती है । वहां वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं ।
     
2. जिस जगह गौ माता खुशी से रभांने लगे उस जगह देवी देवता पुष्प वर्षा करते हैं ।

3. गौ माता के गले में घंटी जरूर बांधे ; गाय के गले में बंधी घंटी बजने से गौ आरती होती है ।

4. जो व्यक्ति गौ माता की सेवा पूजा करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपदाओं को गौ माता हर लेती है ।

5. गौ माता के खुर्र में नागदेवता का वास होता है । जहां गौ माता विचरण करती है उस जगह सांप बिच्छू नहीं आते ।

6. गौ माता के गोबर में लक्ष्मी जी का वास होता है ।

7. गौ माता कि एक आंख में सुर्य व दूसरी आंख में चन्द्र देव का वास होता है ।

8. गौ माता के दुध मे सुवर्ण तत्व पाया जाता है जो रोगों की क्षमता को कम करता है।

9. गौ माता की पूंछ में हनुमानजी का वास होता है । किसी व्यक्ति को बुरी नजर हो जाये तो गौ माता की पूंछ से झाड़ा लगाने से नजर उतर जाती है ।

10. गौ माता की पीठ पर एक उभरा हुआ कुबड़ होता है , उस कुबड़ में सूर्य केतु नाड़ी होती है । रोजाना सुबह आधा घंटा गौ माता की कुबड़ में हाथ फेरने से रोगों का नाश होता है ।

11. एक गौ माता को चारा खिलाने से तैंतीस कोटी देवी देवताओं को भोग लग जाता है ।

12. गौ माता के दूध घी मख्खन दही गोबर गोमुत्र से बने पंचगव्य हजारों रोगों की दवा है । इसके सेवन से असाध्य रोग मिट जाते हैं ।

13. जिस व्यक्ति के भाग्य की रेखा सोई हुई हो तो वो व्यक्ति अपनी हथेली में गुड़ को रखकर गौ माता को जीभ से चटाये गौ माता की जीभ हथेली पर रखे गुड़ को चाटने से व्यक्ति की सोई हुई भाग्य रेखा खुल जाती है ।

14. गौ माता के चारो चरणों के बीच से निकल कर परिक्रमा करने से इंसान भय मुक्त हो जाता है ।

15. गौ माता के गर्भ से ही महान विद्वान धर्म रक्षक गौ कर्ण जी महाराज पैदा हुए थे।

16. गौ माता की सेवा के लिए ही इस धरा पर देवी देवताओं ने अवतार लिये हैं ।

17. जब गौ माता बछड़े को जन्म देती तब पहला दूध बांझ स्त्री को पिलाने से उनका बांझपन मिट जाता है ।

18. स्वस्थ गौ माता का गौ मूत्र को रोजाना दो तोला सात पट कपड़े में छानकर सेवन करने से सारे रोग मिट जाते हैं ।

19. गौ माता वात्सल्य भरी निगाहों से जिसे भी देखती है उनके ऊपर गौकृपा हो जाती है ।

20. काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत रहते हैं । जो ध्यानपूर्वक धर्म के साथ गौ पूजन करता है उनको शत्रु दोषों से छुटकारा मिलता है ।

21. गाय एक चलता फिरता मंदिर है । हमारे सनातन धर्म में तैंतीस कोटि देवी देवता है ,हम रोजाना तैंतीस कोटि देवी देवताओं के मंदिर जा कर उनके दर्शन नहीं कर सकते पर गौ माता के दर्शन से सभी देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं ।

22. कोई भी शुभ कार्य अटका हुआ हो बार बार प्रयत्न करने पर भी सफल नहीं हो रहा हो तो गौ माता के कान में कहिये रूका हुआ काम बन जायेगा !

 23. गौ माता सर्व सुखों की दातार है ।

हे मां आप अनंत ! आपके गुण अनंत ! इतना मुझमें सामर्थ्य नहीं कि मैं आपके गुणों का बखान कर सकूं ।

1.श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव ।।

2.रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम।।
जय गाय माता की
जय श्री कृष्णा

।।जय जय श्री राम।।

Contect-

Jai ma Kali sonahar wali
Sonahar, Sheosagar, Rohtas ,Bihar,
Pincode-821111
💌 E-mail- jaimakalisonaharwali@rediffmail.com
📞 Mob- 7564051716
जय मां काली सोनहर वाली
Sonahar, Bihar 821111
075640 51716
🌍Map- https://maps.app.goo.gl/xy1QmWEXWJAHpfP67

Maundeshwari

मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव का भव्य आगाज रविवार की शाम होगा।...  मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में आयोजित...