Here are some of the wishes and poems in Hindi which will be great to share with your mom this Mother’s Day.
।।मां प्यारी मां।।
मेरी प्यारी माँ तू कितनी प्यारी है
जग है अंधियारा तू उजियारी है
शहद से मीठी हैं तेरी बातें
आशीष तेरा जैसे हो बरसातें
डांट तेरी है मिर्ची से तीखी
तुझ बिन ज़िंदगी है कुछ फीकी
तेरी आंखो में छलकते प्यार के आंसू
अब मैं तुझसे मिलने को भी तरसूं
माँ होती है भोरी भारी
सबसे सुन्दर प्यारी प्यारी
-----------------
मां के आंचल का छव
मेरे सर्वस्व की पहचान
अपने आँचल की दे छाँव
ममता की वो लोरी गाती
मेरे सपनों को सहलाती
गाती रहती, मुस्कराती जो
वो है मेरी माँ।
प्यार समेटे सीने में जो
सागर सारा अश्कों में जो
हर आहट पर मुड़ आती जो
वो है मेरी माँ।
दुख मेरे को समेट जाती
सुख की खुशबू बिखेर जाती
ममता की रस बरसाती जो
वो
है मेरी माँ।
-----------------
माँ आँखों से ओझल होती,
आँखें ढूँढ़ा करती रोती।
वो आँखों में स्वप्न सँजोती,
हर दम नींद में जगती सोती।
वो मेरी आँखों की ज्योति,
मैं उसकी आँखों का मोती।
कितने आँचल रोज भिगोती,
वो फिर भी ना धीरज खोती।
कहता घर मैं हूँ इकलौती,
दादी की मैं पहली पोती।
माँ की गोदी स्वर्ग मनौती,
क्या होता जो माँ ना होती।
नहीं जरा भी हुई कटौती,
गंगा बन कर भरी कठौती।
बड़ी हुई मैं हँसती रोती,
आँख दिखाती जो हद खोती।
शब्द नहीं माँ कैसी होती,
माँ तो बस माँ जैसी होती।
आज हूँ जो, वो कभी न होती,
मेरे संग जो माँ ना होती।।
-----------------
Mother's day special status
एक ऐसा डॉक्टर जिसे डिग्री की ज़रुरत नहीं होती वो है ” माँ “
मेरी परवरिश में मेरी माँ का हाथ सबसे ज्यादा है तभी आजतक मेरे अंदर अभी भी बचपन ज़िंदा है
मरने के बहुत रास्ते है पर जन्म लेने के लिए सिर्फ माँ….
- माँ तो वो फरिश्ता है जिसकी कोख से जन्म लेने के लिए भगवान् भी तरसते हैं
- माँ तेरा क़र्ज़ मुझसे अदा क्या होगा….तू अगर नाराज है तो, खुश मुझसे “ईश्वर ” क्या होगा…
- Me : माँ मुझे नींद नहीं आ रही
माँ : तो जा कर बर्तन धो ले
Me : माँ नींद में बोल रही हूँ मैं … - सास : ये तुम्हारी माँ का घर नहीं है
मैं : हाँ तो ये आपकी माँ का भी नहीं है.
- जब तक मेरी माँ जिंदा थी मैं बच्चा था….
- मैंने ” माँ ” के कंधे पर सर रख कर पूछा , “माँ ” कब तक मुझे अपने कन्धों पर सोने दोगी! माँ का जवाब था बेटा जब तक तू, मुझे अपने कंधे पर ना उठा ले तब तक
- मा से ऐसा रिश्ता बनाया जाए, जिसको निगाहों में बिठाया जाए, रहे उसका और मेरा रिश्ता कुछ ऐसा कि वो अगर उदास हो तो मुझसे भी मुस्कराया न जाए …
- जन्नत का दूसरा नाम माँ हैं।
- प्यार करना कोई तुमसे सीखे, प्यार कराना कोई तुमसे सीखे, तुम ममता की मूरत नहीं सब के दिल का टुकड़ा हो माँ …
- कौन कहता है कि भगवान् एक है ? मेरी माँ भी तो है..
- माँ है मोहब्बत का नाम , माँ को हज़ारों सलाम , कर दे फ़िदा अपनी ज़िन्दगी …आए जो बच्चों का नाम.
- सारी रौनक देख ली दुनिया की मगर जो सकून तेरे पहलू में है माँ वो और कहीं नहीं है…
- मंज़िल दूर बहुत है, छोटी सी ज़िन्दगी में फ़िक़रें बहुत है, मार डालती दुनिया हमें कब की लेकिन माँ की दुआओं में असर बहुत है…
- जो कुछ भी मिला है मुझे तेरी दुआओं का असर है ,
मैं जो कुछ हूँ आज तेरी बस तेरी दुआओं का असर है ,
जो आज मैं खुश हूँ तो मेरा नहीं कमाल ,
मेरी जो खुशियाँ हैं वो सब तेरी दुआओं का असर है।
- माँ की एक दुआ ज़िन्दगी बना देती है ,
खुद रोएगी पर तुम्हें हसा देगी ,
कभी भूल कर भी माँ को ना रुलाना ,
एक छोटी सी बूँद पूरी धरती हिला देगी। - लबों पे उसके कभी बदुआ नहीं होती ,बस एक माँ है जो मुझसे खफा नहीं होती।
- सीधा साधा भोला भाला मै ही सबसे अच्छा हूँ ,कितना भी हो जाऊ बड़ा माँ मै आज भी तेरा बच्चा हूँ ।
- माँ तो माँ है, इनका दर्जा सर्वोच्च हैं।
- कभी न उस घर में सूनापन हो, वो जिन घरो में माँ के चरण है।
- ये जो सख्त रस्तो पे भी आसान सफ़र लगता हे…ये मुझ को माँ की दुआओ का असर लगता है,
- एक मुद्दत हुई मेरी मां नही सोई …मेने एक बार कहा था के मुझे डर लगता है।
- मैं सब कुछ भूल सकता हूँ…तुम्हे नहीं माँ ,मुस्कुराने की वजह सिर्फ तुम हो।
- माँ से बढ़ कर कोई गुरु नहीं होता।
- माँ बिना जिंदगी वीरान होती है तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है ज़िंदगी में माँ का होना ज़रूरी है माँ की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है।
- जिस घर में माँ की कदर नहीं होती,उस घर में कभी बरकत नहीं होती।
- माँ की अवज्ञा करना सबसे बड़ा अपराध हैं।
- .अज़ीज़ भी वो है नसीब भी वो है दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है उनकी दुआओं से चलती है जिंदगी मेरी क्यूंकि खुद भी वो है और तक़दीर भी वो है।
- ऊपर जिसका अंत नहीं उसे आसमां कहते हैं , जहाँ में जिसका अंत नहीं उसे माँ कहते हैं।
- बूढी हुइ मा तो हाथ पकडने को शरमाते हो, भूल गये बचपन मे गोद मे बेठके रोटी खाइ है…
मन की बात जान ले जो आँखों से पढ़ ले जो दर्द हो चाहे ख़ुशी आंसू की पहचान कर ले जो वो हस्ती जो बेपन्हा प्यार करे माँ ही तो है वो जो बच्चो के लिए जिए- जन्नत का हर लम्हा दीदार किया था, माँ तूने गोद मे उठा कर जब प्यार किया था(•‿•)
_@jai ma Kali sonahar wali
E-mail - jaimakalisonaharwali@rediffmail.com
Watsapp-7564051716














No comments:
Post a Comment